• October 22, 2025

पत्नी को गोली मारकर शख्स ने किया थाने में समर्पण

 पत्नी को गोली मारकर शख्स ने किया थाने में समर्पण

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बागुईहाटी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मार कर थाने में समर्पण कर दिया है। घटना सोमवार तड़के बागुईहाटी के नारायणपुर इलाके की है। मृतका की पहचान टुंपा घोष के तौर पर हुई है। पड़ोसियों ने बताया है कि सुबह के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर लोगों ने देखा कि महिला खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसे दो गोली मारी गई थी। इधर घटना के तुरंत बाद आरोपित व्यक्ति ने दरवाजा बंद किया और बाहर निकल गया।

वह सीधे थाने पहुंचा और हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक पुलिसकर्मियों को सौंपते हुए सरेंडर कर दिया। उसने बताया है कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था जिसे लेकर नियमित तौर पर घर में लड़ाइयां होती थीं। पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के घर वालों को भी इस बारे में सूचना दी गई है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *