• December 29, 2025

प्रचार के लिए राजस्थान जाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता

 प्रचार के लिए राजस्थान जाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता

राजस्थान विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी जाएंगी ताकि राजस्थान में भाजपा की सरकार मजबूती से बनाई जा सके। इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजस्थान जाकर प्रचार प्रसार करेंगी।

जनता से सम्पर्क कर मातृ शक्ति उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगी। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अब राजस्थान जा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी राजस्थान जाएंगी और वहां पर भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। उनका कहना है कि राजस्थान जाने वाली भाजपा महिला मोर्चा की टीम को तैयार कर लिया गया है, जब तक चुनाव पूरा नहीं हो जाता तब तक महिला मोर्चा के पदाधिकारी राजस्थान में प्रचार प्रसार करेंगी ।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *