• February 18, 2026

महाकाल ने प्रारंभ किया गर्म जल से स्नान

 महाकाल ने प्रारंभ किया गर्म जल से स्नान

पांच दिवसीय दीपावली पर्व के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी पर बाबा महाकाल को तड़के गर्म जल से स्नान करवाया गया। अभ्यंग स्नान में बाबा को हल्दी,चंदन,इत्र,सुगंधित द्रव्य से बने उबटन को पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा लगाया गया। अब गर्म जल से स्नान का सिलसिला फाल्गुन माह तक जारी रहेगा। ऐसा हर वर्ष होता है।

पुजारी दिलीप गुरू ने बताया कि शनिवार तड़के बाबा महाकाल को अभ्यंग स्नान पश्चात भगवान के मस्तक पर सूर्य और त्रिपुण्ड श्रृंगार किया गया। इसके बाद दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। रविवार तड़के बाबा को अन्नकूट नैवेद्य लगाया जाएगा एवं दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान के समक्ष आतिशबाजी की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *