• March 8, 2026

केजरीवाल के समर्थन में खड़े हैं भ्रष्टाचार के आरोपी नेता : केशव प्रसाद मौर्य

 केजरीवाल के समर्थन में खड़े हैं भ्रष्टाचार के आरोपी नेता : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ईडी द्वारा गिरफ़्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में वही नेता खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपित हैं या ज़मानत पर हैं। अथवा कोई बड़ा घोटाला किए हैं, जिसके उजागर होने पर यही हश्र उनका भी होगा, इसी डर के कारण एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’। चोरी और सीनाज़ोरी अरविंद केजरीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाया। भ्रष्टाचार का दानव भारत को विकसित नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के अंत की शुरुआत की, जिसका समर्थन संपूर्ण भारत कर रहा है। भ्रष्टाचार रूपी असुर का अंत करने वाला 2024 लोक सभा चुनाव है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि चुनाव में पराजय की स्क्रिप्ट मात्र है। इनके सभी बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे, बाक़ी पार्टी छोड़ रहे हैं। इंडी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने से वोट मिलना तो दूर ज़मानत भी नहीं बचेगी।

इतिहास में दर्ज है कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है, तब देश को आपातकाल झेलना पड़ सकता है और जब वह सत्ता से बाहर होती है, तब तो उसके हिसाब से देश में लोकतंत्र ही नहीं होता।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगा ये जनता की अदालत है। इसका फैसला आने वाला है। खिलाएं कमल बार-बार। फिर एकबार मोदी सरकार।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *