• February 27, 2026

कवर्धा पुलिस ने बरामद किया 70 लाख रुपये का गांजा

 कवर्धा पुलिस ने बरामद किया 70 लाख रुपये का गांजा

कवर्धा जिले की चिल्फी पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 70 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है । आरोपित आनाज के साथ 334 किलो गांजा लेकर जा रहा था। तीन दिन में गांजा तस्करी पर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

कवर्धा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को चिल्फी थाना क्षेत्र के एमपी- सीजी बॉर्डर पर चेकपोस्ट में UP 82 T 1127 ट्रक रोका गया। गाड़ी में ज्वार और तिवर दाल का छिल्का भरा हुआ था। ड्राइवर से पूछताछ में ओडिशा के बरहमपुर से माल लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा ले जाना बताया। पुलिस ने जब ट्रक में भरे सामान की चेकिंग की तो अनाज के बीच 13 बोरियों में 334 किलो गांजा भरा मिला। इसका बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपये हैं। तीन दिन में चिल्फी पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने गांजा के साथ ट्रक को जब्त कर आरोपित ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे जांच जारी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *