• March 7, 2026

काशी की बेटी अनुष्का ने दुर्लभ पेंटिंग बना अपने नाम किया ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड’

 काशी की बेटी अनुष्का ने दुर्लभ पेंटिंग बना अपने नाम किया ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड’

चौबेपुर चिरईगाँव की बेटी अनुष्का मौर्या ने दुर्लभ पेंटिंग बना कर ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है। व्यापारी छोटेलाल मौर्य की पुत्री अनुष्का मौर्य ने एक 4/5 फीट के कैनवास पर 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मंदिरों को एक विशाल कैनवस पर उकेरा है। ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड’ मिलने की जानकारी पर मौर्य परिवार के शुभचिंतक, दोस्त अनुष्का को लगातार बधाई दे रहे हैं।

 

अनुष्का ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड बीआर फाउंडेशन की संचालिका, पूनम राय की प्रेरणा से बनाया है। वह पहले से ही बीआर फाउंडेशन से जुड़ी हैं और पांडेयपुर शाखा में पेंटिंग की बारीकियां सीखने आती थीं। अनुष्का की माता प्रतिभा मौर्या घरेलू महिला हैं। अनुष्का की सफलता पर बुधवार को उनके भाई शशांक, मयंक, शिवम और बहन मोनिका, सोनिका ने भी खुशी जताई। बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बीआर फाउंडेशन परिवार को दिया है। बीआर फाउंडेशन ने अनुष्का को सम्मानित भी किया है।

सम्मान समारोह में फाउंडेशन की संचालिका एवं चित्रकार पूनम राय ने कहा कि वह और उनकी टीम अनुष्का के इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही हैं। अनुष्का सिद्धहस्त चित्रकार हैं। उन्होंने बनारस और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब हो कि अनुष्का को पेंटिंग की बारीकियां सिखाने वाली पूनम राय देश की जानी-मानी चित्रकार हैं और उन्होंने पेंटिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। समारोह में एक्टिविस्ट डाॅ.लेनिन रघुवंशी और श्रुति नागवंशी ने बताया कि उनकी संस्था पीवीसीएचआर फाउंडेशन में दीक्षा लेने वाले स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति देगी। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत, सत्येंद्र शर्मा, कुसुम पांडेय, छोटेलाल मौर्य, प्रतिभा मौर्य, निशा मौर्य, मोनिका, विनय, महेंद्र, रिचा सिंह, प्रिया सिंह, शेफाली आदि भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *