• March 12, 2026

दस बीघा में बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को जेडीए दस्ते ने चलाया बुलडोजर

 दस बीघा में बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को जेडीए दस्ते ने चलाया बुलडोजर

इकोलॉजीकल जोन में दस बीघा में बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर जयपुर विकास प्राधिकरण दस्ते ने बुलडोजर चलाया।

प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलॉजिकल जोन में स्थित ग्राम जामडोली प्रीति पैराडाइज के पास करीब 4 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ‘‘केशव विहार विस्तार’’ के नाम से और ग्राम रोपाड़ा में दूसरी करीब 6 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर‘‘आनन्द विहार’’ के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई ग्रेवल-मिट्टी की सड़के, बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *