• December 26, 2025

बोकारो संसदीय सीट से नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थकों के विरोध पर छोड़ा

 बोकारो संसदीय सीट से नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थकों के विरोध पर छोड़ा

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, समर्थकों के उग्र विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एक जनसभा को संबोधित करने के बाद जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी।

बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान रांची पुलिस ने जयराम को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी रांची के नगड़ी थाना में विधानसभा घेराव को लेकर दर्ज (48/22) मामले में हुई। डीएसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम बोकारो समाहरणालय के बाहर मुस्तैद थी। डीएसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम बोकारो पहुंची थी। गिरफ्तारी को लेकर जयराम महतो के समर्थक हो-हंगामा करने लगे। इसके बाद जयराम को पुलिस ने छोड़ दिया।

इस बाबत बोकारो डीसी विजया जाधव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त हूं। इसलिए फिलहाल कुछ बता नहीं सकती। बोकारो एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर सकता। रांची पुलिस से इसकी जानकारी लें। इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम वहां गयी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *