• December 30, 2025

हिसार में निकाय मंत्री ने जूते पहन किया महापुरूषों काे माल्यार्पण

 हिसार में निकाय मंत्री ने जूते पहन किया महापुरूषों काे माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी की ओर से हिसार शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान शहीदों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय व शहीद राजगुरू का अपमान किए जाने का आरोप लगा है। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जूते पहले हुए ही इन महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर रहे हैं। उनका यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस समय हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश के निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की ओर से हिसार विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय व शहीद राजगुरू की प्रतिमाओं पर जूते पहनकर माल्यार्पण करते नजर आ रहे हैं। उनका इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर रहे हैं कि निकाय मंत्री तिरंगा यात्रा के समय इतने जोश में थे कि उन्हें जूते उतारने का समय ही नहीं मिला। जूते पहनकर जब वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रहे थे तो उनके समर्थक और कमांडो उनके पांवों को कसकर पकड़े हुए थे ताकि मंत्री जी का संतुलन न बिगड़ जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी भी भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। राजेश हिन्दुस्तानी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में मंत्री ने स्वयं और उनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज व देशभक्तों का अपमान किया।

राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के दौरान नागोरी गेट स्थित लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर जूतों सहित माल्यार्पण करके उनका अनादर किया। इसके बाद वे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां भी जूते सहित ही प्रतिमा पर चढ़ गए और जूतों सहित ही माल्यार्पण किया।

राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि विधायक कमल गुप्ता को अपनी भूल का तब भी अहसास नहीं हुआ। इसके बाद वे राजगुरु मार्केट गए और वहां लगी शहीद राजगुरु की प्रतिमा पर जूते पहनकर ही माल्यार्पण किया। उनके साथ आए काफी लोगों ने शहीद के प्रति कोई आदर नहीं रखते हुए जूतों सहित माल्यार्पण किया। यह पूरा मामला फेसबुक पर लाइव चल रही एक वीडियो में प्रमाण के तौर मौजूद भी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *