• October 15, 2025

मजदूरी रेट बढ़ाए जाने पर मजदूर यूनियन ने सीएम का जताया आभार

 मजदूरी रेट बढ़ाए जाने पर मजदूर यूनियन ने सीएम का जताया आभार

हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा धान के सीजन में मजदूरी रेट बढ़ाए जाने पर हरियाणा की मजदूर यूनियन ने प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल का आभार जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधारी इंदौरा व राजू लाडवाल ने रविवार को संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए एक समान नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकार ने खासकर मजदूरों के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका मजदूरों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मजदूरों को सरकार से उम्मीद है कि वो अपनी कल्याणकारी नीतियों से मजदूरों को लाभांवित करती रहेंगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र खटक, महासचिव सतपाल सरोवा, कोषाध्यक्ष राजबीर चौहान, करनाल से जंग बहादुर, डबवाली से नंदलाल,कालांवाली से केवल निनानिया,ऐलनाबाद से दौलतराम पचेरवाल व विजय इटकान,कैथल से चंदनलाल, दलबीर सिंह नरवाना से, खेम चंद उचाना, कलायत से कुलदीप दहिया व सतपाल दहिया, सिरसा से करतार सिंह, टोहाना से राजकुमार व कृष्ण लाल,फतेहाबाद से राजू खनगवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *