• October 19, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री के सुझावों पर तेजी से अमल होगा: मुख्यमंत्री धामी

 केंद्रीय गृह मंत्री के सुझावों पर तेजी से अमल होगा: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री के सुझावों पर सरकार तेजी से अमल करेगी। राज्य के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में लिए गए निणर्य प्रदेश के लिए हितकारी हैं।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने उत्तराखंड दौरे के व्यस्ततम कार्यक्रम में जिस तरह से राज्य के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की और राज्य हित में इस दौरान जो निर्णय लिए उसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से इन बैठकों में जो भी सुझाव दिए हैं राज्य सरकार उनको तेजी से अमल में लाने के लिए जुट गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह का बीते शनिवार को टिहरी के नरेन्द्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक और 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने इतना व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद उसी दिन शाम को सहकारिता विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग, गृह विभाग, वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने न केवल राज्य हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए अपितु कई अहम सुझाव भी राज्य सरकार को प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दिये गए महत्वपूर्ण सुझावों पर तेजी से क्रियान्वयन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को मार्गदर्शन मिलता रहता है, जिसके लिए हम केंद्रीय गृह मंत्री के आभार व्यक्त करते हैं।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *