• March 9, 2026

स्वास्थ्य सचिव और तत्कालीन डीएचएस के साथ बैठक कर दिए थे ऑडिट के आदेश-सौरभ

 स्वास्थ्य सचिव और तत्कालीन डीएचएस के साथ बैठक कर दिए थे ऑडिट के आदेश-सौरभ

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि मुझे बेहद ही अफसोस है, कि लगातार अखबारों में और न्यूज चैनल के माध्यम से यह खबर चल रही है, कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जो दवाइयां और अन्य उत्पाद इस्तेमाल होते हैं, उनके कुछ नमूनों के मानक सही नहीं पाए गए हैं और इतना कुछ होने के बावजूद अभी तक दिल्ली के उप राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 9 मार्च को मैंने मंत्री पदभार संभाला था और मार्च के महीने में ही स्वास्थ्य सचिव, डीजीएचएस एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मैंने स्वास्थ्य सचिव को यह आदेश दिया, कि जो भी दवाइयां और अन्य जरूरत के समान दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खरीदे जाते हैं, उन सभी का एक ऑडिट कराया जाए।

उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में मेरे द्वारा दिए गए आदेश और लिए गए अन्य सभी फैसले मिनिट्स आफ मीटिंग में बनकर 3 अप्रैल को प्रकाशित भी हुए, लेकिन स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और किसी प्रकार का कोई भी ऑडिट दवाइयां की खरीद फरोख्त के संबंध में नहीं कराया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *