ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार से लाई जा रही थी शराब, 50 पेटी बरामद

चुनावी माहौल में व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों को दबोचने का कार्य पुलिस लगातार कर रही है। इसी क्रम में श्यामपुर थाना पुलिस ने आज भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए कार को जब्त किया।

श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रवासन पुल के नीचे से एक अल्टो कार से शराब तस्करी करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर कार से 45 पेटी देसी व 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम व पता रामकुमार पुत्र संतराम निवासी पंडितवाड़ी कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *