चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर दबोचा

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को ज्वालापुर के मोहल्ला कस्सवान निवासी अय्युव पुत्र मोहम्मद यासीन ने बाइक संख्या यूके 08 एपी 8950 के चोरी हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपित अलीशान पुत्र रुस्तम निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार को लालपुल नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *