• March 8, 2026

छह लाख पौधों से बिखरेगी शहर व गांवों में हरियाली

 छह लाख पौधों से बिखरेगी शहर व गांवों में हरियाली

बारिश शुरू होने के साथ अंचल में पौधारोपण शुरू हो गई है। शहर व ग्रामीण अंचलों के लोगों को पौधरोपण करने के लिए वन विभाग और उद्यानिकी विभाग छह लाख 10 हजार पौधों का वितरण करेंगे। उद्यानिकी विभाग की ओर से पौधा वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। लोग पौधारोपण के लिए निश्शुल्क पौधे घर ले जा रहे हैं। इन पौधों को रोपने से क्षेत्र में हरियाली बिखरेगी।

पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग इस साल तुंहर पौधा, तुंहर द्वार योजना के तहत नि:शुल्क पौधों का वितरण करेंगे। डीएफओ मयंक पांडेय ने बताया कि इस साल इस योजना के तहत जिलेभर में चार लाख 10 हजार छायादार व फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तैयारी पूरी हो गई है, जल्द ही पौधारोपण के इच्छुक लोगों को पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह उद्यानिकी विभाग मनरेगा योजना के तहत जिलेभर के लोगों को दो लाख फलदार पौधों का निश्शुल्क वितरण करेंगे। सहायक संचालक उद्यानिकी डीएस कुशवाहा ने बताया कि विभाग की ओर से पौधारोपण के लिए निश्शुल्क पौधों का वितरण शुरू हो चुका है। विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेक्टर में 500 पौधे वितरण करने के लिए लाया था। इस तरह दोनों विभाग द्वारा कुल छह लाख 10 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। इन पौधों को लोग अपने घर के बाड़ियों व शासकीय मैदान में लगा सकते हैं। वहीं शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी भवनों के परिसर समेत अन्य जगहों पर लगाएंगे।

सहायक संचालक उद्यानिकी डीएस कुशवाहा ने बताया कि विभागीय योजना के तहत इस साल जिलेभर में 15 हजार आम के पौधों का रोपण किया जाएगा। कुल 300 एकड़ जमीन पर आम के पौधों का पौधारोपण किया जाएगा। इससे पहले जिले के शासकीय नर्सरी, निजी फार्मों समेत किसानों के पास कुल 3000 एकड़ में करीब 30 हजार आम के पेड़ है, जहां से बड़ी मात्रा में आम का उत्पादन होता है। यह पौधारोपण आम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि किसान भी आम खेती से प्रेरित हो सके।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *