• February 26, 2026

महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

 महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल कलराज मिश्र ने आठ मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि शिव का अर्थ ही है कल्याण और आनंद। महाशिवरात्रि परमपिता परमेश्वर शिव और जगत जननी माता पार्वती के विवाह का पावन पर्व है। यह भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। मिश्र ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिश्र ने कहा कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *