• March 11, 2026

G20 डेलिगेट्स ने लिया योगा और मेडिटेशन का नैसर्गिक अनुभव

 G20 डेलिगेट्स ने लिया योगा और मेडिटेशन का नैसर्गिक अनुभव

टिहरी नरेंद्र नगर में आयोजित जी 20 के इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में सम्मिलित होने आए विदेशी डेलिगेट्स ने बैठक के अंतिम दिन बुधवार को ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी साधना केंद्र चौरासी कुटिया में पहुंचकर योगा, मेडिटेशन और आध्यात्मिकता का नैसर्गिक अनुभव लिया गया।

 

 

विदेशी मेहमानों द्वारा इस दौरान प्राकृतिक शैली में निर्मित कुटिया, मेडिटेशन केव, फोटो गैलरी, महर्षि योगी से संबंधित पोस्ट ऑफिस, किचन और योगी ध्यान विद्यापीठ आदि का अवलोकन किया गया । इस दौरान विदेशी मेहमानों ने योगा और मैडिटेशन भी किया | जी-20 के डेलिगेट्स महर्षि योगी से जुड़े प्रसंगों तथा स्मृतियों को जानने तथा समझने के लिए अत्यधिक उत्सुक दिखे | विदेशी मेहमान जिज्ञासावश सेल्फी भी लेते रहे। इस दौरान जी 20 के डेलीगेट्स ने ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड का भी आनंद लिया। विदेशी मेहमान महर्षि महेश योगी के ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) के अनुभव से बहुत आनंदित दिखे।

 

ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन का अर्थ है ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) ध्यान की वह क्रिया जिसमें आंख मूंदकर विश्राम की अवस्था में बैठकर 15 से 20 मिनट तक दो बार ध्यान किया जाता है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे तथा जिला प्रशासन और उपस्थित लोगों द्वारा विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामान्य जनमानस भी उपस्थित थे। 4 दिन से चल रहा है यह योगा और मेडिटेशन का नैसर्गिक अनुभव।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *