• March 8, 2026

यूक्रेन के क्रामाटोरस्क शहर पर रूसी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत

 यूक्रेन के क्रामाटोरस्क शहर पर रूसी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत

पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोरस्क शहर में एक रेस्टोरेंट और शॉपिंग एरिया में रूस के मिसाइल हमले में एक किशोरी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। शहर के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा है कि मंगलवार शाम इस हमले के समय रेस्टोरेंट खचाखच भरा था। जमींदोज हो चुके रेस्टोरेंट के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

यूक्रेनी प्रोसिक्यूटर जनरल के कार्यालय ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि मृतकों में एक 17 वर्षीय लड़की भी शामिल है और कम से कम 42 लोग घायल हुए हैं। यह संभव है कि मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हों। व्हाइट हाउस ने यूक्रेन पर क्रूर हमलों के लिए रूस की निंदा की है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *