• March 7, 2026

प्रेमचंद अग्रवाल ने किया वेंडर जोन का शुभारंभ

 प्रेमचंद अग्रवाल ने किया वेंडर जोन का शुभारंभ

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। इसके निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नलकूप, सीवर लाइन, पार्क, सड़के, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि कार्य इस वर्ष पूर्ण किए गए हैं। डॉ अग्रवाल ने सेंट्रल पार्क के शेष कार्य के लिए एमडीडीए को निर्देशित किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। आज उत्तराखंड विकास और विश्वास के अभूतपूर्व माहौल में, जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है और इसे सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प“ की पूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों में सहयोगी बनें।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *