कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीर घाटी में छाई कोहरे की मोटी परत

कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार सुबह कश्मीर घाटी में कोहरे की मोटी परत छा गई जिससे सुचारू यातायात प्रभावित हुआ।
श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई और यात्रियों को असुविधा हुई। इसी बीच जम्मू के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सिय, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य स नीचेे 1.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 5.9 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। 27 दिसंबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर 28-31 दिसंबर तक शुष्क मौसम की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दिसंबर के अंत तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं है। 1-3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की उम्मीद है।
