• February 1, 2026

OPS की मांग, NPS पर लगाम के लिए ATEWA की यात्रा जारी, Vijay Kumar ‘Bandhu’ ने बताया Government Employees का दर्द…….

लखनऊ: NMOPS/अटेवा की चंपारण बिहार से शुरू हुई NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा आज लखनऊ पहुंची। इस यात्रा को यूपी के सभी बड़े कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। वहीं अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु रथ यात्रा की अगुवाई करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली न करने पर सरकार को घेरा।

बता दें रेलवे, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, जलकल विभाग , लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने पर सरकार को चेतावनी भी दी। साथ ही 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने महा आंदोलन की चेतावनी दी।

 

अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि 9 अगस्त से निजीकरण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी में पुरानी पेंशन के साथ आंदोलन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है, वहीं कई राज्यों में बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा जिन राज्यों ने अपने ही पुरानी पेंशन का ऐलान किया है सभी जगह पर गैर बीजेपी सरकार है। उन्होंने कहा अगर कर्मचारियों की मांगें मानी नहीं गई तो 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्मचारी सरकार बदलने की ताकत रखते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *