• March 7, 2026

Delhi Murder Case: छोटे से विवाद में बॉयफ्रेंड ने ही मारा, तय हो जाए मौत इसलिए लौटकर फिर पत्थर से सिर कुचला

 Delhi Murder Case: छोटे से विवाद में बॉयफ्रेंड ने ही मारा, तय हो जाए मौत इसलिए लौटकर फिर पत्थर से सिर कुचला

दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल (20) पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था।

साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी खोपड़ी फट गई थी। साक्षी की डीटेल PM रिपोर्ट आना बाकी है।

प्रह्लादपुर की जैन कॉलोनी बरवाला में रहने वाले आरोपी साहिल के मकान मालिक रामफूल ने बताया कि साहिल पिछले दो साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। आज सुबह घटना का वीडियो देखा तब पता चला कि वह साहिल है।

साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई।जिसमें दिखाई दे रहा है कि साहि ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *