• March 6, 2026

नदी से युवक का शव बरामद

 नदी से युवक का शव बरामद

रांची, 16 अगस्त। डोरंडा थाना क्षेत्र के भूसुर नदी से पुलिस ने एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार युवक की शिनाख्त पवन कुमार उर्फ काना के रूप में की गई है। वह मानसिक रूप से बीमार था। कांके में इलाज चल रहा था। नशा भी करता था। पवन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को देर शाम घर से निकला था। शुक्रवार को नदी से शव बरामद किया गया।

थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *