• December 28, 2025

कांग्रेस ने किसान के आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का किया गठन

 कांग्रेस ने किसान के आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का किया गठन

कांग्रेस ने किसान हीरू बढ़ई की आत्महत्या की जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति का गठन किया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की जांच समिति में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जांच समिति के संयोजक बनाएं गए हैं। इस समिति में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, संतराम नेताम, चंदन कश्यप और रजनू नेताम शामिल किए गए हैं। जल्द ही यह जांच समिति नारायणपुर के कुकड़ाझोर का दौरा कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा की असंवेदनशीलता और वादाखिलाफी ने एक किसान को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। यदि भाजपा सरकार ने पहली केबिनेट में 02 लाख तक कर्जा माफ कर दिया होता किसान को आत्महत्या नहीं करना पड़ता। किसान हीरू बढ़ई के ऊपर 1.24 लाख का कर्ज था, उसको कर्ज माफी का भरोसा था। उसके पुत्र की भी शादी थी, कर्ज वसूली के नोटिस से वह मानसिक दबाव में आ गये थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *