सीएम योगी ने सातवें चरण के सभी संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं से मतदान की अपील की
लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह सात बजे पुराना गोरखपुर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर मतदान किया। पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को साकार करते हुए वह अपने मताधिकार का प्रयोग और लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने अपने बूथ का पहला मतदान किया।
इसके पहले 2019 के लोकसभा, 2022 के विधानसभा चुनाव और 2023 के नगर निगम चुनाव में भी अपने बूथ के प्रथम मतदाता बने थे। मतदान के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गए थे।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद सिमनानी के बीच मुकाबला है।
मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित कर सातवें चरण के सभी संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतिम चरण का चुनाव आज हो रहा है। देश के आठ राज्यों के 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में मतदान हो रहा है। पिछले दो महीने ढाई महीने से अधिक समय से जो देश के अंदर आमजन की आकांक्षाओं को पुरा करने के लिए जनता जनार्दन की जो अपेक्षा थी, उसके रूप विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता जनार्दन के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। अपनी सरकारों के समय के कार्य और कारनामों को रखें। आज अंतिम चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, बलिया, घोसी, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, रावटसगंज यह सभी सीट है। इन सब पर मतदान हो रहा है।




