• March 11, 2026

तो मैं भी अपने लोग माकपा-भाजपा की सभा में भेज दूंगी”, पुरुलिया में हंगामा के बाद भड़की ममता

 तो मैं भी अपने लोग माकपा-भाजपा की सभा में भेज दूंगी”, पुरुलिया में हंगामा के बाद भड़की ममता

कोलकाता, 27 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को पुरुलिया जिले में हैं। यहां उनकी सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ जिसे लेकर उन्होंने माकपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया है। ममता ने आरोप लगाया कि उनकी सभा में जानबूझकर इन दोनों दलों के समर्थक आकर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह भी अब इन दोनों दलों की सभाओं में अपने लोगों को भेज कर हंगामा करवाएंगी। जहां ममता बनर्जी की सभा चल रहे थी, वहीं पास में महिला और पुरुषों का एक समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा था। उनकी कई मांगे थी। उनके हाथों में प्ले कार्ड और बैनर पोस्टर भी थे। ये सारे अस्थायी सरकारी कर्मचारी थे जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत नियुक्त किया गया है। इन्हें देखकर ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा। ममता ने कहा कि इन लोगों को जितना दें, उतना ही मांगते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *