• December 28, 2025

देरगांव बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

 देरगांव बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने देरगांव में हुई भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि स्थानीय प्रशासन इस मुश्किल की घड़ी में घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि गोलाघाट जिले के देरगांव के बालीजान में बुधवार तड़के लगभग पांच बजे पिकनिक मनाने जा रहे लोगों के एक समूह की बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ट्रक एवं बस के ड्राइवर भी शामिल हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *