• December 28, 2025

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऊना अग्निकांड में मौतों पर जताया शोक

 मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऊना अग्निकांड में मौतों पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिले की हरोली तहसील के बाथू के पास कैलुआ गांव में शनिवार रात झोपड़ियों में लगी भीषण आग की घटना में एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। घटना में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है, जो पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा की माता कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *