• January 2, 2026

सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया 12 घंटे का बंद

 सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया 12 घंटे का बंद

सिलीगुड़ी में रविवार रात भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जय श्री राम के नारे को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमले किए जाने के विरोध में पार्टी ने सोमवार को 12 घंटे का बंद आहूत किया है। घटना में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए थे। घटना रविवार को सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा दो नंबर अंचल की है। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जता रहे है।

बताया जा रहा है कि रविवार को माटीगाड़ा दो नंबर अंचल में जय श्री राम के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है इस दौरान तृणमूल के कुछ गुंडो ने धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे महिला सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सिलीगुड़ी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरूण मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला करने वाले तृणमूल के गुंडों को जब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *