• March 8, 2026

सड़क हादसे में बच्चे की मौत

 सड़क हादसे में बच्चे की मौत

हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ के समीप गुरुवार सुबह कार की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। बच्चा होली मनाने के लिए अपने नाना के घर आया था।

हिसार जिले के सदलपुर निवासी कुलदीप का आठ वर्षीय बेटा हर्ष होली मनाने के लिए अपने नाना महावीर के पास गांव धांगड़ आया था। गुरुवार सुबह हर्ष गांव में घर के बाहर खड़ा रहा था। इसी दौरान गांव सालमखेड़ा की ओर से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हर्ष को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *