• October 18, 2025

बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित

 बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित

बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार को दिल्ली में रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बैद्यनाथ कुमार ने सोमवार को कहा कि रत्नश्री अवॉर्ड पाकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं। इस अवॉर्ड ने बच्चों और महिलाओं के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। कोशिश रहेगी कि सबकी आशाओं पर खरा उतरूं।

उल्लेखनीय है कि बैद्यनाथ कुमार पिछले कई वर्षों से बाल तस्करी पर कार्य कर रहे हैं। अबतक उन्होंने आठ हजार से अधिक नाबालिग लड़के और लड़कियों को देश के अलग-अलग राज्यों से रेस्क्यू कराया है। साथ ही कई मानव तस्करों को जेल के सलाखों के पीछे भी भिजवाया है। बैद्यनाथ कुमार शुरुआती दौर में खुद एक चाइल्ड लेबर थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *