• January 1, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

 मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके आरोग्यपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में ओड़िसा में हुआ था। उन्होंने शिक्षिका के रूप में कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद वे राजनीति में आ गईं। उन्होंने वर्ष 2000 से 2004 तक ओड़िसा सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था। 2000 से 2009 तक वह ओड़िसा विधानसभा सदस्य के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। उन्हें राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने पार्षद से लेकर राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *