• March 8, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय पैकेजिंग संस्थान के साथ किया एमओयू

 मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय पैकेजिंग संस्थान के साथ किया एमओयू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारतीय पैकेजिंग संस्थान के साथ एमओयू साइन किया। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के ग्राम मंदिर देवमाली भागवत के बायो प्लांट और धारा उत्पादन केन्द्र का भी लोकार्पण किया।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में बहुत व्यापक संभावनाएं हैं। हम ऋण वितरण का कार्यक्रम आगे बढ़ा रहे हैं। यूपी का ओडीओपी पूरे देश में एक उदाहरण है। हमारे हर जनपद की अलग पहचान है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हम आगे बढ़ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश तमाम संभावनाओं को लपेटे हुए है। आज 11 उत्पादों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *