• March 7, 2026

ऑनलाइन मंगवाये सामान को वापस भेजने के नाम पर हजारों की ठगी

 ऑनलाइन मंगवाये सामान को वापस भेजने के नाम पर हजारों की ठगी

ऑनलाइन मंगवाये गए सामान को वापस भेजने के नाम पर हिसार के एक दुकानदार से हजारों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस बारे में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी सांचला निवासी अमित कुमार ने कहा है कि उसकी हिसार में फास्ट फूड की दुकान है। 12 सितम्बर 2023 को उसने फेसबुक पर जिम का सामान आर्डर किया था। जब उसे सामान ठीक नहीं लगा, तो उसने रिटर्न की रिक्वेस्ट डाल दी थी। इस पर 17 सितम्बर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसके रिटर्न की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली है। हमारा आदमी आपसे सामान ले जाएगा। इसके बाद उन्होंने उसके पास एक लिंक भेजा और कहा कि वह इस लिंक को खोलकर अपना मोबाइल नंबर डाल दे ताकि उनका आदमी सामान ले जा सके।

इस पर उसने लिंक पर क्लिक कर मोबाइल नंबर डाल दिया। यह नंबर उसके बैंक खाते से भी अटैच है। उसी दिन उसके बैंक खाते से एक ही ट्रांजेक्शन में 55 हजार 450 रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर उसे अपने साथ हुए फ्राड का पता चला। इस पर उसने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *