बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सुखदेवनगर थाना में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत बुधवार को शपथ दिलाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों,समाजसेवियों ने अपने अपने क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त बनाने का कार्य करने और क्षेत्र के बाल विवाह रोकथाम करने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के तत्वधान में किया गया।इस कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार, चंदन […]Read More
मुर्शिदाबाद जिले के सुती थाना अंतर्गत कन्दुआ बीट हाउस के अधिकारियों ने झारखंड के कोयला खदानों से अवैध रूप से निकाले गए लगभग 100 टन कोयला जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, सुती थाने की पुलिस ने मंगलवार रात चंडीतला गांव में छापेमारी की। इसी दौरान एक खेत में भारी मात्रा में कोयला पड़ा हुआ देखा गया। कोयला को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहां से झारखंड की सीमा ज्यादा दूर नहीं है। स्थानीय लोगों […]Read More
झारखंड का इकलौता माता सोनमेर मंदिर जहां संस्कृत नहीं मुंडारी
आमतौर पर देवी-देवताओं की पूजा वैदिक भाषा संस्कृत में मंत्रोच्चार के साथ की जाती है, लेकिन झारखंड के खूंटी जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां संस्कृत में नहीं बल्कि आदिवासियों में प्रचलित मुंडारी भाषा में वैदिक मंत्रोच्चार होता है। जगत जननी देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। यह प्रसिद्ध मंदिर खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोनमेर में है। खूंटी जिला जनजातीय बहुल होने के बावजूद यहां प्राचीन काल से शक्ति की आराधना […]Read More
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आ गयी, जिसके बाद पायलट ने ऐनवक्त पर उड़ान रोक दी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को तकनीकी खराबी की जानकारी दी। सूचना के बाद रिपेयरिंग टीम और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और विमान में आयी तकनीकी खराबी की जांच […]Read More
रांची और गिरिडीह जेल में विकास का कार्य एक करोड़ की लागत से कराया जायेगा। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के हॉस्पिटल बिल्डिंग की मरम्मति का कार्य 72.45 लाख से किया जायेगा। गिरिडीह सेंट्रल जेल में 17.32 लाख की लागत से चार बोरबेल लगाये जायेंगे। गृह विभाग ने राशि का भी आवंटन कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य […]Read More






