श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल रात 10.30 बजे से भव्य अस्त्र शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह आयोजन यूनियन क्लब रांची के सामने होगा, जिसमें कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में महावीर मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार, चैती दुर्गा पूजा के अध्यक्ष शंकर दुबे, रांची महानगर श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, श्री शनि देव मनोकामना मंदिर के […]Read More
हिंदू महापरिवार रामनवमी महोत्सव को लेकर 16 अप्रैल को हनुमान चालीसा पाठ का खास आयोजन करेगा। इस संबंध में प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर पाठ और 17 अप्रैल को शिविर लगा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल भक्तों का भव्य स्वागत किया जायेगा। मौके पर चना, गुड़ और शरबत आदि बांटे जायेंगे. चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जायेगी।Read More
अपर न्यायायुक्त एस बिरुआ की अदालत ने सोमवार को प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने के दोषी संजीव कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 20 हजार जुर्माना भी लगाया है। हत्या का यह मामला वर्ष 2019 का है। बताया जाता है कि आरोपित संजीव और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन आरोपित संजीव किसी दूसरे महिला से विवाह रचाने जा रहा था। जबकि उसकी प्रेमिका उसपर शादी के […]Read More
झारखंड हाई कोर्ट में तीन सप्ताह में राज्य में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने के चार जनवरी 2024 के एकल पीठ के आदेश को रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की अपील (एलपीए) की जल्द सुनवाई का आग्रह सोमवार को किया गया। न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के द्वारा पारित आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार कर दिया। साथ ही मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की […]Read More
मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी नगर निकायों को पेयजल संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम बना कर टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा है, ताकि किसी जगह पानी की समस्या हो तो लोग इसके जरिये अपनी समस्या रख सकते हैं। मुख्य सचिव ने टैंकरों से जलापूर्ति अधिक से अधिक कराने को कहा है। नये […]Read More






