भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2020 में राज्य सरकार द्वारा डोमिसाइल नीति समाप्त करना बिहार के छात्र युवाओं के भविष्य पर ना सिर्फ कुठाराघात है।बल्कि बिहार के प्रतिभा का घोर अपमान है। राज्य सरकार शिक्षक भर्ती में बिहार के स्थायी निवासी की शर्त को वापस लेने संबंधी तुगलकी फरमान शीघ्र वापस लें।प्रवीण कुमार ने शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर द्वारा बिहारी छात्रों के प्रतिभा […]Read More
पवित्र त्यौहार ईद उल अजहा के अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद अधिवक्ता ने कहा कि इस्लाम में दो प्रमुख ईद (उत्सव त्योहार) हैं: ईद-उल-फितर, जो रमजान के पवित्र महीने के पूरा होने का प्रतीक है और […]Read More
कनखल पुलिस ने चोरी हुई बाइक को महज घटना के 24 घंटे के भीतर ही बरामद करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। बीती 27 जून को भारत पुत्र गुलाब सिंह निवासी बाइपास रोड बिल्केश्वर मन्दिर कोतवाली नगर हरिद्वार ने मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 एवाई 9637 के जमालपुर से चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मोटरसाइकिल की […]Read More
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे गेट हाथीबड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड के लाल देहरादून निवासी अमर बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की पुण्यतिथि पर उन्हें गुरुवार को पुप्षचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बलिदानी मेजर कण्डारी राजपूताना राइफल्स में थे और वर्ष 2003 में राजौरी में आतंकवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित […]Read More
श्रीगीता विज्ञान आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि पृथ्वी पर जब-जब पाप और अत्याचार बढ़ते हैं तो भगवान स्वयं अवतरित होकर प्रेम और करुणा का वातावरण पैदा करते हैं, जबकि मनुष्य को कर्म करने के लिए जन्म लेना पड़ता है। वे आज राजा गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरुपूजा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान का अमृत पान करवा रहे थे। संसार में बढ़ रहे पापाचार, […]Read More