पलवल के पृथला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां लगानी पड़ीं। फैक्ट्री से आग की ऊंची उठ रही लपटों को देख आस-पास के इलाकों के लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के बीच भीषण आग की घटना से पूरे इलाके में काले धुंए के गुब्बार छा गया है। फिलहाल आग कैसे लगी […]Read More
महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसमें अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सोमवार की रात 11:36 बजे महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई है। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। समाचार लिखने तक कहीं से किसी भी प्रकार […]Read More
मुरादाबाद में डेंगू बुखार का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद में आज बुखार से पीड़ित 18 और मरीजों के डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक डेंगू पाजीटिव मिले लोगों का आंकड़ा 1001 पर पहुंच गया हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को रात्रि 10 बजे तक मुरादाबाद में विभिन्न लैब से डेंगू के 18 मरीज की धनात्मक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सीएमओ ने […]Read More
राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने अपने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को अपनी 35 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर के कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक लंबे समय से उनका संघ अपनी 35 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। जिस कारण प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान […]Read More
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया व कानपुर देहात दोनों जिलों में स्थित नगर पंचायत व कस्बा कंचौसी के रेलवे स्टेशन परिसर में बने पुल पर टीन शेड लगाकर पुल पर छावनी की मांग क्षेत्रीय यात्रियों ने की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर कड़ी धूप व बारिश के मौसम में यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कंचौसी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार यात्री ट्रेनों से अप-डाऊन […]Read More