महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के बालुंज एमआईडीसी इलाके में स्थित मोजे बनाने वाली एक कंपनी में में बीती रात अचानक आग लग जाने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में 7 मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने रविवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया है। बालुंज एमआईडीसी इलाके में सनशाइन नामक मोजा बनाने वाली कंपनी में बीती रात तकरीबन 13 मजदूर काम कर […]Read More
हुगली जिले के कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी के चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर पथावरोध कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम अनिमेष दास (27) था। वह बालागढ़ अराजी भबनीपुर गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिमेष शनिवार सुबह बालागढ़ से जिराट की ओर बाइक से जा रहा था। […]Read More
मध्य प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कढ़ाके की ठंड के चलते कई इलाके कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। राेजाना कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की खबरें आ रही है। शनिवार तड़के भी मैहर जिले में कोहरे के कारण नागपुर से रीवा जा रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक बस सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ […]Read More
भारतीय खाद्य निगम, खाद्य संग्रह भंडारण डालटनगंज में खाद्यान्न उतारने के दौरान ट्रक से दबकर 35 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद साथी मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया। लोडिंग-अनलोडिंग कार्य बंद हैं। सारे मजदूर गोदाम परिसर में ही धरना दे रहे हैं। साथ ही मुआवजा सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इस सिलसिले में मजदूरों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के […]Read More
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में एक एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में इलाके के एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा आंशिक रूप से झुलस गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उनका कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा के आवास में सामने आई। अश्वनी कुमार शर्मा मूल रूप से सोलन जिला के बददी के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह कोटखाई के एसडीएम हैं। पुलिस […]Read More






