अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में विशालकाय कार्गो शिप की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त फ्रांसिस स्कॉट पुल का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञ दल मैरीलैंड की पटाप्सको नदी से ब्रिज के क्षतिग्रस्त स्टील और कंक्रीट के मलबे को हटाने का काम कर रहा है। उन चार श्रमिकों को भी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से लापता हैं और जिन्हें मृत मान लिया गया है। […]Read More
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आत्मानंद हाई स्कूल के पास नक्सलियों ने थाना परिसर से महज 500 मीटर की दूरी पर खड़ी 4 ट्रकों में आगजनी की है। शनिवार की देर रात सादे वेश भूषा में पहुंचे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नारायणपुर ओरछा […]Read More
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह बच्चों से भरी एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार 11 स्कूली बच्चे व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर कार ड्राइवर और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। एसीपी क्रॉसिंग रिपब्लिक पूनम सिंह ने शनिवार को बताया कि सुबह दिल्ली में जमा मीडिया में छठी क्लास के लिए परीक्षा प्रवेश परीक्षा […]Read More
बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली मुहल्ला के पास शनिवार सुबह सात बजे रांची से अयोध्या जा रही पर्यटक बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। पांच घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यात्रियों के अनुसार […]Read More
भलुवनी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। हादसे में आग की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत मां की मौत हो गई है। अग्नि शमन दल ने आग पर काबू पाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई। डुमरिया गांव की रहने वाली आरती गुप्ता (40) शनिवार की सुबह किचन में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में […]Read More






