• October 20, 2025

दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन

 दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी जंग लगातार जारी है। अब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। भाजपा का यह प्रदर्शन आंध्र भवन के पास किया गया। यह प्रदर्शन केजरीवाल सरकार की विफलताओं के विरोध में किया गया है।

वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ता ‘आप’ के ऑफिस की तरफ बैरिकेडिंग तोड़कर जा रहे थे, इस दौरान दिल्ली पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस विशाल प्रदर्शन में वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

क्या है पूरा मामला:

सुप्रीम कोर्ट ने आरटीजीएस रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए दिल्ली सरकार को अविलंब 415 करोड़ रुपए भुगतान करने को कहा। इसी के बाद दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है। भाजपा का कहना है कि मेट्रो के लिए केजरीवाल के पास पैसा नहीं है, लेकिन विज्ञापन के लिए पैसा है। वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ सरकार के खिलाफ चार्जशीट पेश करते हुए दिल्ली की बदहाली के लिए केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *