• March 8, 2026

मिशन 2024 के लिए दीवार लेखन अभियान का भाजपा ने किया शुभारंभ

 मिशन 2024 के लिए दीवार लेखन अभियान का भाजपा ने किया शुभारंभ

मिशन 2024 की मजबूती के लिए पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार फतेहाबाद जिले में दीवार लेखन अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने फतेहाबाद के पुराने बस स्टैण्ड के सामने दीवार पर वॉल पेंटिंग करके किया।

वॉल पेटिंग में बलदेव सिंह ग्रोहा ने पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाकर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का स्लोगन भी लिखा। उन्होंने जिले भर के कार्यकर्ताओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर 5-5 वॉल पेंटिंग बनाए तथा भाजपा की नीतियों व योजनाओं का पुरजोर प्रचार करे।

ग्रोहा ने कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई उक्त जिम्मेदारी को सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, सेवा व लगन भावना से निभाएं, क्योंकि इस अभियान की सफलता मिशन 2024 की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सच्ची राष्ट्रवादी व जनसेवा को समर्पित पार्टी है। राष्ट्र निर्माण भाजपा का पहला लक्ष्य रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं से देश व हरियाणा प्रदेश की जनता बहुत खुश है। जन जन तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है, इसलिए देश की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। वहीं हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देते रहें। चुनावों के लिए अपनी कमर कस लें। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, भारत भूषण गर्ग, अशोक जाखड़, शम्मी ढींगड़ा, पूनम सिंगला, विक्रम शर्मा, डा. रणजीत ओड, अवतार सिंह मोंगा, जगदीप सिंह मोंगा, अरुण सेठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *