• December 31, 2025

आगरा में 24 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली

 आगरा में 24 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली

भारतीय मजदूर संघ और उससे सम्बद्व यूनियनों के प्रतिनिधियों की ओर से आगरा में तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन के दूसरे दिन 24 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और प्रतिनिधि विशाल रैली करेंगे। रैली के बाद श्रमिकों के विभिन्न मुद्दों पर एक सभा आयोजित होगी।

23, 24 25 फरवरी को आगरा में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अधिवेशन की जानकारी देते हुए प्रदेश संगठनमंत्री रामनिवास ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से संबध यूनियनों के एक हजार प्रतिनिधि सम्मिलित होगे। संगठित और असंगठित क्षेत्र से आए मजदूरों से जुड़े अहम प्रस्ताव को अधिवेशन में पारित किया जायेगा।

रामनिवास ने कहा कि 24 फरवरी को आगरा में रैली होगी और इसके बाद खुला सत्र होगा। सभा के रुप में होने वाले खुला सत्र में तमाम यूनियनों के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं और भविष्य योजना को रखने का मौका मिलेगा। 25 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव होगा। इस चुनाव में चुने गये पदाधिकारी अगले तीन वर्षो के लिए होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की यूनियनों को अधिवेशन के निमित्त सूचनाएं की जा रही है। विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हो चुकी है। आने वाले 23 फरवरी की सुबह तक यूनियनों के प्रतिनिध अपने स्थानों से चलकर आगरा को पहुंचेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *