• March 8, 2026

समस्तीपुर में बागमती नदी के कटाव से परेशान लोग

 समस्तीपुर में बागमती नदी के कटाव से परेशान लोग

बिहार के सभी जिलों में मानसून अब एक्टिव हो गया है, लेकिन अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। इस बीच बिहार के समस्तीपुर जिले के लोगों की चिंता नेपाल से आए पानी ने बढ़ा दी है। नेपाल से आये पानी से बागमती नदी का कटाव बढ़ गया है।

नामापुर के वार्ड 4 के पास तेज कटाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। कटाव की वजह से कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर गांव के लोगों के घर व जमीन कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। प्रभावित लोग विस्थापित होकर दूसरे स्थानों पर मकान बना कर रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से किए जा रहे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। जबकि कटाव स्थल पर फ्लड कंट्रोल के अभियंता तौफिर आलम का कहना है कि कटाव के कारण बंडाल के धंसने की सूचना के बाद मंगलवार शाम से राहत कार्य शुरू किया गया है। हालात फिलहाल नियंत्रण में है।

कटाव रोकने के लिए फल्ड कंट्रोल की ओर से बोरी का बंडाल लगाया जा रहा है। बागमती की धारा के सामने वह टीक नहीं पा रहा है। करीब 50 मीटर में निर्माणाधीन बंडल धंस भी गया। ग्रामीणों की माने तो कटाव को रोकने के लिए स्थाई समाधान की जरूरत है। कुछ दिन पहले ही बोरी डाल कर कटाव रोकने के कोशिश हुई लेकिन सैकड़ों बोरी नदी में समा चुकी है। कटाव के कारण जमीन में बड़ी दरारे आ गई हैं। वहां की जमीन जल्द ही नदी में समा जाएगी।

उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले की भगौलिक स्थित ऐसी है कि बारिश के दिनों में कई गांव को एक ओर से शांति नदी ओर दूसरी ओर से बागमती का दंश झेलना पड़ता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *