• March 8, 2026

हिसार : सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने ढोल नगाड़ो के साथ निकाली रैली

 हिसार : सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने ढोल नगाड़ो के साथ निकाली रैली

न्यू महावीर कालोनी संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरने की कड़ी में कॉलोनी वासियों ने धरना स्थल महात्मा ज्योतिबा फुले चौक से रामलीला मैदान से शिव चौक व जलघर तक जन जागरण यात्रा निकाली। यह यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए वापस ढोल-नगाड़े बजाते हुए व माइक से नारेबाजी करते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंची।

सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी के नेतृत्व व मार्गदर्शन क्षेत्रवासियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। जागरूकता यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। लोगों में शासन-प्रशासन व नेताओं के विरुद्ध काफी रोष देखा गया। अध्यक्षता सुरेश सैनी ने की। राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि लोगों को पहले मुलभूत सुविधाएं दें ना कि हवाई अड्डे की जरूरत है। विकास के सही मायने तो तभी हैं जब लोगों को स्वच्छ जल, शुद्ध हवा पहले मिलें।

डेंगू व मलेरिया के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार खुद पिछले डेढ़-दो साल से सीवरेज के गंदगी की समस्या का समाधान ना करके बीमारियां फैलाने में लगी हुई है। हिन्दुस्तानी ने कहा कि अभी तो शहर के दूसरे क्षेत्रों व विधायक, मेयर, पार्षदों व अफसरों के आगे भी प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से ओंकार शर्मा, राजा राम, साधुराम, शंकर सैनी, अनिल, सुरेश सोनी, विनोद सैनी, बनारसी दास, विनोद, चन्द्रभान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *