• October 22, 2025

भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

 भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगी। रविवार को जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी को कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली को सह संयोजक बनाया गया।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर मनोज ध्यानी और नीलम चमोली ने जिला ऋषिकेश के प्रत्येक मंडल में जाकर शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकारिणी से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक बताया। प्रत्येक शक्ति केंद्र को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का छाया चित्र भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल सहित मंडल अध्यक्ष प्रशांत खरोंला ,नरेंद्र नेगी, अरुण शर्मा, प्रताप सिंह बस्सी, दिनेश पयाल, सुमित पंवार, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार राज एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *