• March 6, 2026

अनंतनाग मुठभेड़ में पंजाब के जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री मान ने दुःख जताया

 अनंतनाग मुठभेड़ में पंजाब के जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री मान ने दुःख जताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अनंतनाग में आतंकवादी मुठभेड़ के समाना के जवान की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि भारतीय फ़ौज का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के समाना निवासी प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुआ। भगवंत सिंह मान ने जवान के परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। प्रदीप सिंह का बलिदान उसके साथी सैनिकों और अन्य नौजवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *