Iran–Israel जंग के बीच तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर
मिडिल ईस्ट में Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष 13वें दिन में पहुंच गया है। इस युद्ध में United States और इजरायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जबकि ईरान भी इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले कर रहा है।
इसी बीच समुद्री मार्गों पर भी तनाव बढ़ गया है और तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
तेल टैंकर पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत की खबर
समाचार एजेंसी Press Trust of India (PTI) के मुताबिक, अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के क्षेत्रीय जल में हमला किया गया। यह हमला Khor Al Zubair Port के पास कथित तौर पर ईरान की सुसाइड बोट द्वारा किया गया।
सूत्रों के अनुसार इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। हालांकि मृतक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। टैंकर पर मौजूद बाकी 27 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता
वैश्विक समुद्री क्षेत्र में भारतीय नाविकों की बड़ी संख्या काम करती है। अनुमान के मुताबिक दुनिया भर के नाविकों में 15 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और समुद्री हमलों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सेफसी विष्णु नाम का यह तेल टैंकर 2007 में बनाया गया था। इसकी लंबाई करीब 228.6 मीटर और चौड़ाई 32.57 मीटर है। टैंकर अमेरिका के स्वामित्व में है लेकिन समुद्र में यह Marshall Islands के झंडे के तहत संचालित हो रहा था।
भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
इस मामले पर Ministry of External Affairs के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी हमलों में कुछ भारतीय नागरिकों के हताहत होने की खबरें आई हैं।
उन्होंने बताया कि दो भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति लापता है। कुछ भारतीयों का इलाज भी चल रहा है और संबंधित भारतीय वाणिज्य दूतावास उनके संपर्क में है।