• March 7, 2026

एएलटीएफ प्रभारी ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

 एएलटीएफ प्रभारी ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

सदर पुलिस के तेज तर्रार एएलटीएफ प्रभारी एसआई संजय कुमार यादव ने नशीले पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। मोतीबाग चौहान बस्ती के समीप पुलिस ने बिना नंबर की याहमा एस जेड बाइक को संदेह के आधार पर रोका।

चालक ने कागजात प्रस्तुत नहीं किया तो पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तालाशी में उसके पास से 1.960 ग्राम गांजा, कैंची और फाइटर बरामद कर बाइक सवार टेउसा निवासी मो. बेलाल पिता मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने सोमवार देर रात बस स्टैंड के निकट कार्रवाई कर 5.490 मिली ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ के साथ स्मैक तस्कर शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बस स्टैंड निवासी के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना में आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *