• March 11, 2026

किराना दुकान में लगी आग पूरा सामान जलकर हुआ खाक

 किराना दुकान में लगी आग पूरा सामान जलकर हुआ खाक

जिले के नैमेड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम दुगोली के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित संतोष पोंदी की किराना दुकान में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग जाने से दुकान में रखा हुआ पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में दुकान में रखा हुआ फ्रिज भी जलकर खाक हो गया है।

इस आगजनी की रिपोर्ट आज मंगलवार को दुकान के संचालक युवक संतोष पोंदी पिता स्व. नारायण पोंदी ने थाना नैमेड में दर्ज करवाया है। नैमेड पुलिस रिपोर्ट पर आगजनी के कारणों की जांच कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *